Motorola Edge 70: Motorola ने भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे पतला और स्टाइलिश स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। सिर्फ 5.99mm मोटाई वाला यह फोन दिखने में जितना स्लिम है, फीचर्स में उतना ही दमदार भी है। शानदार डिस्प्ले, तगड़ा प्रोसेसर और 50MP कैमरा इसे प्रीमियम यूज़र्स के लिए खास बनाते हैं।
Motorola Edge 70 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 की भारत में कीमत ₹29,999 रखी गई है। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹1,000 तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें Pantone Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad जैसे प्रीमियम शेड्स मिलते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन: स्लिमनेस में नंबर वन
Motorola Edge 70 में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i, Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। महज 159 ग्राम वज़न और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम इसे बेहद प्रीमियम फील देता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: फास्ट और फ्यूचर रेडी
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। साथ ही इसमें Moto AI फीचर्स जैसे Next Move, Catch Me Up 2.0 और Co-pilot भी मिलते हैं।
कैमरा, बैटरी और चार्जिंग: हर मोर्चे पर दमदार
Motorola Edge 70 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS वाला प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।





