Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बेटे संग लौटी मां का भव्य स्वागत, बालाजीपुरम की पहल रंग लाई

By
On:

खबरवाणी

बेटे संग लौटी मां का भव्य स्वागत, बालाजीपुरम की पहल रंग लाई

बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने कहा कि वे हर दुखी माता-पिता को न्याय दिलाएंगे

बैतूल। वृंदावन में प्रसिध्द संत अनिरूध्दाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम से बैतूल वापस आई मां का स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे बालाजीपुरम में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर अपने घर पहुंची।

गौरतलब है कि आमला के बांगा गांव से दो बेटों से नाराज होकर एक बुजुर्ग मां फूलवती यदुवंशी वृंदावन गौरी गोपाल आश्रम पहुंच गई थी। यहां से उनका वीडियो वायरल होने के बाद बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा सक्रिय हुए और सुनील व्दिवेदी के नेतृत्व में एक टीम वृंदावन उसके बड़े बेटे झाडूराम को लेकर पहुंची। यहां अनिरूध्दाचार्य जी की समझाइश से वे अपने बेटे के साथ वापस लौटी। स्टेशन पर बालाजीपुरम की टीम के साथ बलवंत धोटे, राजन पुरी, अशोक देशमुख, अरूण सिंह, बबलू खुराना, बलराम जसूजा, शेखर हारोडे, दीपक पाल, संजय व्दिवेदी, राज बाघमारे आदि ने स्वागत किया।
इसके बाद बालाजीपुरम में संस्थापक सेम वर्मा ने माता जी, बेटे और पूरी टीम का स्वागत किया। भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना और भंडारे के बाद मां-बेटे अपने गांव बांगा आमला पहुंचे।
इस मौके पर श्री वर्मा ने कहा कि वे समय समय पर गांव से मां की कुशलक्षेम की जानकारी लेते रहेंगे। मां को प्रताड़ित करने वाले छोटे बेटे दिनेश यदुवंशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। साथ ही यदि बैतूल जिले में कोई भी अपने बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करता है तो उन बच्चों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। श्री वर्मा ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी समाजसेवियों से इस पर ध्यान देने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News