खबरवाणी
रामदेव बाबा मंदिर से दान पेटियों से रुपए चोरी
मुलताई। पवित्र नगरी मे बैतूल रोड पर स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर से गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरो ने दो दान पेटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए चोरी कर लिए, सीसीटीवी कैमरे मे चोरी की घटना कैद हुई है। मंदिर समिति के रोहित मिश्रा ने बताया रात्रि करीब 2 बजे के आसपास 1अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया रामदेव मंदिर का सामने का तोला तोड़कर घुसा और मंदिर मे रखी 2 दान पेटी के ताले तोड़कर रुपए एवं चिल्लर चोरी कर ले गए। पेटी करीब 4 माह से नही खुली थी। इसके पहले जब 3 माह बाद पेटी खोली गई थी तब पेटी से 95 हजार रुपए निकले थे, इस बार चार माह का समय बीत गया था, जिससे अनुमान है कि करीब 1 लाख रुपए होगे। इसके पहले भी नगर मे जलाराम मंदिर, हनुमान मंदिर एवं दुकानों से भी चोर द्वारा नगद रुपए चोरी किए थे। चोर द्वारा चोरी के पहले बाहर ऊपर लगा कैमरा भी मोड़ दिया था. जिससे वह दिखाई नही दे।





