Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Mobile : वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव का मोबाइल चोरी

By
Last updated:

सदर सब्जी बाजार में सक्रिय है मोबाइल चोर गिरोह, आधा दर्जन नागरिकों ने मोबाइल चोरी की दर्ज कराई शिकायत

बैतूल – मोबाइल चोरी के नाम ने विख्यात हो चुके सदर सब्जी बाजार में हर रविवार को बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी हो रहे हैं। आज रविवार को भी सदर सब्जी बाजार से करीब आधा दर्जन मोबाइल चोरी हो गए हैं। मोबाइल चोरी होने की सूचना नागरिकों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

सब्जी खरीदते समय चोरी हुआ मोबाइल

जिले के वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव ने बताया कि वह रविवार को सब्जी खरीदने के लिए सदर बाजार गए हुए थे। सब्जी खरीदते समय उनका मोबाइल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल जेब में रखा हुआ था इसी दौरान किसी ने निकाल लिया। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल 1 प्लस 6, 8 जीबी रेम, 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज सफेद रंग का है। मोबाइल का आईएमईआई नंबर 867520040627977, 867520040627969 है। श्री भार्गव ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

हर सप्ताह चोरी होते हैं मोबाइल

सदर सब्जी बाजार मोबाइल चोरों जाने के लिए विख्यात हो चुका है। यहां पर सब्जी खरीदने वाले नागरिकों की जेब से पलक झपकते ही मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य मोबाइल चोरी कर लेते हैं। ऐसा कोई भी रविवार नहीं बीतता है जिस दिन कम से कम तीन से चार मोबाइल चोरी ना होते हो। लगातार सदर बाजार से मोबाइल चोरी होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।

साइबर सेल को दी सूचना

मोबाइल चोरी के मामले में कोतवाली टीआई आपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सदर सब्जी बाजार से चार-पांच मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली है। सूचना पर सदर सब्जी बाजार ेमें पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं चोरी गए मोबाइल का सर्च करने के लिए साइबर सेल को जानकारी भी दी गई है। जल्द ही चोरी के मोबाइल ट्रेस कर लिए जाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News