खबरवाणी
विधायक ने किया ग्राम बिहरगांव में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 20 लाख की लागत से होगा भवन का निर्माण
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम बिहरगांव में रविवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम बिहरगांव में विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 20 लाख राशि की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया l बिहरगांव के ग्रामीणों को गांव में सामुदायिक भवन नहीं होने से विभिन्न कार्यक्रम आयोजन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा होंगी l इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पट्टन जनपद अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल, सरपंच गुनता राजकुमार सूर्यवंशी, मासोद मण्डल अध्यक्ष विजय घोड़की, भाजपा नेता गुलाबराव लिखितकर, बाबा खाड़े, रतन साहू,श्रीराम निंबालकर शेषराव घोडकी, राजू देशमुख,डेविड लिखितकर सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे l





