खबरवाणी
शिव धाम सालबर्डी में विधायक ने किया मेले का शुभारंभ
सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एंव सीमेंट सड़क का किया लोकार्पण
मुलताई – क्षेत्र क़े लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा प्रभात पट्टन अंतर्गत शिव धाम सालबर्डी में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि विकासखंड प्रभात पट्टन अंतर्गत शिव धाम सालबर्डी में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया l साथ ही विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम सालबर्डी में मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग 24 लाख की लागत से स्वीकृत हुए सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं सीमेंट सड़क का लोकार्पण किया गया l इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पत्तल जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल, प्रभात पट्टन मंडल महामंत्री रमेश उइके, पिंटू सोलंकी, लखन नरवर, सागर ठाकुर, हरीश, सरपंच गुलाब इवने सहित भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे l





