Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 22 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना मुलताई मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दिनेश उर्फ दीनू बट्टी द्वारा उसे डरा-धमकाकर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1), 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 5(l), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम मयावाड़ी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश उर्फ दीनू पिता मुन्नू बट्टी, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवखापा (पांढुर्णा) को को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि मोनिका पटले, उनि नेपाल सिंह, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस एवं आरक्षक सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News