Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई मे रात्रि मे महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, घर से बाहर निकले लोग

By
On:

खबरवाणी

मुलताई मे रात्रि मे महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, घर से बाहर निकले लोग

मुलताई। नगर मे गुरुवार की रात भूकंप के झटके लगने की चर्चा दिन भर होती रही है। इसके पहले भी बीते 29 अप्रैल की रात को भी भूकंप के झटके लगने की चर्चा जोरो पर थी, लेकिन इस संबंध मे कोई प्रशासनिक पुष्टि नही हो पाई है। बताया जाता है नगर के गांधी वार्ड मे गुरवार रात 11.23 बजे धरती मे हल्का कंपनी होने से झटके महसूस हुए तो लोग घर के बाहर निकलकर सड़को पर आ गए एवं चर्चा होती रही। पारेगांव रोड निवासी एडवोकेट वामनराव जगताप ने भी रात्रि के फोन कर बताया कि भूकंप के झटके महसूस हुए है, इसके पहले भी 29 मार्च को भी भूकंप के झटके लगे थे। वहीं पटेल वार्ड निवासी महेश नायक ने भी सोशल मीडिया पर अवगत कराया वार्ड मे करीब 11.28 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर कुछ लोग घर के बाहर निकल कर खड़े हो गए। इस संबंध मे लोगो मे दिन भर चर्चा चलती रही, लेकिन प्रशासनिक तौर पर कोई बयान सामने नही आए है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News