खबरवाणी
विश्व एड्स दिवस पर मानव श्रंखला बनाकर दिया संदेश
आठनेर:- शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ सरोज पाटिल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेवकों के द्वारा मानव श्रंखला बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा नारे “खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ, एड्स के बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ।” और पोस्टर बनाकर और स्लोगन के माध्यम से एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर करने का ,जागरूक का प्रयास किया ।
स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण को पोलीथीन मुक्त बनाने के अभियान के तहत साफ़ सफाई की गई इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना ठाकुर,डॉ निर्मल बिस्वास, क्रीड़ा अधिकारी नील प्रभा खांडवे प्रो प्रमोद गायकवाड़ एवं विशेष सहयोग श्रीमति मीना यादव,नितेश बारमासे ,गौतम उबनारे अरुण सोनारे का रहा। स्वयंसेवक दीपक, अंकिता,सरोज,शाहिना,अरुणा सविता, अर्पिता द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।





