Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में फ़्लड लाइट्स चालू करने दिया ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

पाथाखेड़ा के फुटबॉल ग्राउंड में फ़्लड लाइट्स चालू करने दिया ज्ञापन

खबर वाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। पाथाखेड़ा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में रात्रिकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग उठी है। फुटबॉल ग्राउंड में लगी फ़्लड लाइट्स लंबे समय से बंद होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खिलाड़ियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद सारनी पहुँचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता रोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि आज के समय में युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि पाथाखेड़ा के अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल मैदान में फ़्लड लाइट्स लगी होने के बावजूद रात में बंद रखी जाती हैं, जिससे खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग खिलाड़ियों ने प्रशासन से की है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि फ़्लड लाइट्स को जल्द ही चालू कराया जाएगा ताकि खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में रोहन सिंह ठाकुर, शिवा भारती, दानिश अंसारी, आदित्य भारती, विशाल शर्मा, शानू, करण, फरहान सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News