खबरवाणी
एकता यात्रा के सदस्यों ने व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने व विक्रय करने का दिया संदेश
मुलताई।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी की जयंती पर नागपुर से गुजरात के लिए निकली एकता यात्रा सोमवार की शाम पवित्र नगरी मुलताई पहुंची।जहां पर एकता यात्रा का नेतृत्व कर रहे कपिल परमार सहित अन्य सदस्यों द्वारा ताप्ती परिक्रमा मार्ग के व्यापारियों से स्वदेशी सामग्री अपनाने एवं विक्रय करने पर चर्चा की गई l
भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया सरदार पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर नागपुर से गुजरात के लिए
निकली नर्मदा प्रवाह एकता यात्रा क़े भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय प्रभारी एवं युवा मोर्चा सोशल मीडिया क़े राष्ट्रीय प्रभारी कपिल परमार सहित अन्य सदस्य द्वारा ताप्ती परिक्रमा मार्ग में स्वदेशी पर व्यापारियों से उनकी दुकानों पर जाकर चर्चा की गई l वही कुनबी समाज भवन में एकता यात्रा में शामिल सदस्यों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए एकता यात्रा का नेतृत्व कर रहे कपिल परमार ने कहा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र क़े प्रति समर्पण निष्ठा एवं उनके योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महत्व दिया है, कांग्रेस की सरकार द्वारा उनके योगदान को महत्व नहीं दिया गया l सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर नागपुर से गुजरात तक की है एकता यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश एवं विजन को लेकर निकाली गई है l इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा संबोधित कियाl इसक़े पूर्व शाम 6 बजें पवित्र नगरी के जय स्तंभ चौक पर नर्मदा प्रवाह एकता यात्रा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री डी डी उइक़े, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं यात्रा जिला प्रभारी भास्कर मगरदे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया l
स्वागत उपरांत सूर्यपुत्री मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन कर यात्रा में शामिल सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी -कार्यकर्ता सहित नागरिक मां ताप्ती की महाआरती में शामिल हुए l
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, एकता यात्रा के नगर मंडल प्रभारी सौरभ दुबे सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं नागरिक मौजूद रहे l





