खबरवाणी
रक्तदान शौर्य सम्मान समारोह में मुलताई के अल्फेज वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों का किया सम्मान
मुलताई। नगर की अलफैज वेलफेयर सोसाइटी विगत कई वर्षों से सामाजिक स्तर पर सामाजिक कार्य में लगी हुई है, वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं।वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कई बार रक्तदान शिविर का भीनगर में आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना रक्तदान किया। रविवार को शासकीय रक्त कोष बैतूल स्वास्थ्य विभाग बैतूल में रक्तदान शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुलताई नगर की अलफैज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वाहिद खान पठान, मकसूद अली ,नजर अली, साजिद पटेल, आरिफ पेंटर,डॉक्टर मुस्ताक एवं अहफाज का स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी कामना की।





