Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिवाजी जयंती पर महापौर द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण, वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया नमन

By
On:

खबरवाणी

शिवाजी जयंती पर महापौर द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण, वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया नमन

बुरहानपुर — छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज नगर निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने पार्षदगण एवं समाजजनों के साथ शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
निगम महापौर ने कहा कि शिवाजी महाराज वीरता, स्वाभिमान और सुशासन के प्रतीक थे धर्म सत्य श्रेष्ठता ओर परमेश्वर के सामने झुकता है उसका आदर सम्मान समस्त संसार करता है । उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और संकल्प के बल पर स्वराज की स्थापना की और जनता की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदगण एवं समाज प्रतिनिधियों ने भी शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। पूरे वातावरण में “जय शिवाजी” के जयघोष गूंज उठे, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल निर्मित हो गया।
महापौर ने कहा कि हमें शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल एम आई सी सदस्य भरत इंगले भारत मराठा जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे आदि गणमान्य नागरिक, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News