मास्टर जी का समझाने का तरीका देख झन्ना जाएगा दिमाग
Maths Trick – आपने बचपन से अब तक गणित में एक चीज जरूर सुनी होगी जो की है दो और दो पांच कैसे होंगे, ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की एक टीचर ने 2+2 = 5 कैसे होता है।
अब पहली बात तो ये सुन कर ही आपका दिमाग झन्ना जाएगा की दो और दो पांच कैसे हो सकते हैं लेकिन जिस तरह एक टीचर कमाल की ट्रिक लगाकर दो और दो को पांच साबित कर रहे हैं. वीडियो को देखकर यकीनन एक मिनट के लिए आप भी गहरी सोच में डूब जाएंगे।
टीचर ने लगाई कमाल की ट्रिक | Maths Trick
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर के लोग काफी मजे ले रहे हैं हजारों लाखों की संख्या में व्यूज बटोर रहा ये वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग बार-बार लूप में देखने को मजबूर हैं. वीडियो में एक टीचर को बोर्ड पर एक गजब का सूत्र लगाते देखा जा रहा है |
सबसे पहले टीचर बोर्ड पर 0=0 लिखता है और फिर गजब का सूत्र लगाकर आखिर में 2+2=5 होता है, यह साबित कर दिखाता है. पिछले साल 22 दिसंबर को शेयर किए इस वीडियो को अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वायरल हुआ वीडियो | Maths Trick
वीडियो देख चुके कुछ लोग जहां इस पर आर्श्चय जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग टीचर की इस कमाल की ट्रिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खूब मौज ले रहे हैं. इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।





