Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जीवन समर्पित करने वाले महेंद्र जैन को संस्था ने लाइफ टाइम अचिव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

By
On:

खबरवाणी

जीवन समर्पित करने वाले महेंद्र जैन को संस्था ने लाइफ टाइम अचिव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया 

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा जिले के एक ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन को सेवा का स्वरुप देकर ,लक्ष्य बनाकर समर्पित कर दिया हो ऐसे हमारी संस्था के महेंद्र जैन को जो की हमारी संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष होने के साथ साथ जिले की कई समाजिक संस्थाओ , समाजो ,संगठनो एवं कई शासकीय विभागों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर अपने पदों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है l आपको पूर्व में अनेको पुरस्कार , अवार्ड व् प्रशस्ति पत्र कई संस्थाओ , समाजो , संगठनो व् विभागों द्वारा प्रदत्त किया गया है l आपकी इसी कायशैली ,कुशल नेतृत्व की क्षमता ,कार्य के प्रति ईमानदारी ,समर्पण व् निस्वार्थ भाव से जो आपने सेवा की है इसी फलस्वरूप जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा इस देश की सबसे बड़ी दो पार्टिया भारतीय जनता पार्टी एवं कोंग्रेस पार्टी के बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने एवं बुरहानपुर कोंग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष व् प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय रघुंवंशी के करकमलो व् संस्था के समस्त पदाधिकारियों व् सदस्यों की उपस्थिति में लाइफ टाइम अचिव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया l इस अवसर पर मंच पर संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ,संरक्षक व् सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,कार्यक्रम संयोजक सुनील सलुजा उपस्थित थे l
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड कार्य्रकम को संबोधित करते हुए देश की बड़ी पार्टी बुरहानपुर जिले के कोंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा की हमारे बड़े भाई एवं हमारी सामाजिक सेवा क्षेत्र के सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत महेंद्र जैन को यह अवार्ड संस्था द्वारा प्रद्दत करना वह भी हमारे करकमलो से यह हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है क्योकि आपने सम्पूर्ण जीवन में समाज को अपने कार्यो के माध्यम से कुछ ना कुछ दिया ही है l अवार्ड कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के बुरहानपुर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने संबोधित करते हुए कहा की महेंद्र जैन को जो की हमारे बड़े भाई है ,हमारे मार्गदर्शक है वाकई जीवन में सच्ची सेवा वह भी निस्वार्थ भाव से सेवा करना हो तो वह महेंद्र जैन से अच्छा कोई व्यक्तित्व इस जिले में नही है l आपके कार्यो को देखते हुए युवा पीढ़ी को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का एक बेहतर मार्ग प्रशस्त होता है मुझे बड़ा आश्चर्य होता है की उम्र के इस पडाव पर भी आप एक युवा के तरह सतत कार्य करते हुए समाज को अपने कार्यो के माध्यम से कुछ ना कुछ अच्छा अर्पित करते हो l प्रशस्ति पत्र का वाचन डॉ रमेशचन्द्र धुआधार ने किया l
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर डॉ हर्ष वर्मा , शोभा चौधरी , हरिओम अग्रवाल , मेहुल जैन , कैलाश अग्रवाल ,सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , रविन्द्र महाजन , ,विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी इस अवसर पर उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन संस्था सदस्य आर एस ठाकुर ने किया एवं आभार संस्था सचिव आशा तिवारी ने माना l उपरोक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील सलूजा ने दी l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News