मुलताई -नागपुर जिले के केलवद के नंदा गोमुख इलाके में कल मुलताई के दतोरा के छह लोग स्कॉर्पियो वाहन सहित नदी में बह गए थे। जिसमें से 3 लोगों के शव मिलने के बाद अन्य 3 लोगों की तलाश की जा रही है।वहां पर लगातार बारिश होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसा सावनेर तहसील के केलवद्र थाना क्षेत्र में नांदागोमुख छत्रापुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ।मृतकों में रोशनी नरेंद्र चौकीकर (35 वर्ष, झिंगाबाई टाकली नागपुर), ग्राम दातोरा निवासी मधुकर पाटिल (60 वर्ष) और निर्मला मधुकर माटिल (55 वर्ष) शामिल हैं। दर्श नरेंद्र चौकीकर (13 वर्ष), वाहन चालक, विकास उर्फ बबलू दिवरे (35 वर्ष) दोनों झिंगाबाई टाकली नागपुर और निमू आठनेरे (45 वर्ष, जामगांव, मुलताई) की तलाश की जा रही है।

अभी तक यह लोग नही मिल पाए है। बताया जा रहा कि अन्य लोगो के मिलने के बाद ही मृतको के शव मुलताई लाये जाएंगे।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर विकास द्वारा गाड़ी में बैठे हुए अन्य लोगों के मना करने के बाद भी गाड़ी पुलिया पर डाल दी गई एवं पुलिया पर पानी होने से गाड़ी में पानी घुस गया एवं गाड़ी बंद हो गई।जिसके बाद सभी लोग घबरा गए और गाड़ी को रिवर्स लेते समय गाड़ी नाली में जा गिरी जिससे कि हादसा हुआ है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर विकास द्वारा गाड़ी में बैठे हुए अन्य लोगों के मना करने के बाद भी गाड़ी पुलिया पर डाल दी गई एवं पुलिया पर पानी होने से गाड़ी में पानी घुस गया एवं गाड़ी बंद हो गई।जिसके बाद सभी लोग घबरा गए और गाड़ी को रिवर्स लेते समय गाड़ी नाली में जा गिरी जिससे कि हादसा हुआ है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने की 4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

नागपुर जिले में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर गुमशुदा लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है और एनडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है।इस मामले को लेकर उन्होंने नागपुर के जिला कलेक्टर से भी संपर्क किया है।उन्होंने मृतकों के परिवार को राज्य सरकार द्वारा 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.