Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महाराष्ट्र एवं मुलताई पुलिस तथा आबकारी अमले नए किया 20लाख का महुआ लहान नष्ट

By
On:

खबरवाणी

महाराष्ट्र एवं मुलताई पुलिस तथा आबकारी अमले नए किया 20लाख का महुआ लहान नष्ट

मुलताई। मप्र एवं महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्रामो में गुरुवार को मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की आबकारी टीम,राज्य उत्पादन शुल्क, महाराष्ट्र एवं मुलताई पुलिस नए संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब पर अंकुश लगाते हुए कच्ची शराब तथा लाखो रुपए का महुआ कहां नष्ट किया है। मासोद चौकी प्रभारी रणधीर सिंह राजपूत ने बताया जिला कलेक्टर बैतूल एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह चढार के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लीला सिंह मुकाती के नेतृत्व में आबकारी वृत्त आठनेर प्रभारी जुथिका वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक शाहपुर पूजा मालवीय एवं राज्य उत्पादन शुल्क महाराष्ट्र निरीक्षक मोर्शी एसएस खरे, उप
निरीक्षक मोर्शी प्रशांत वानखेडे, उपनिरीक्षक मोर्शी कुंदन कुमरे, मोर्शी उपनिरीक्षक संतोष वायाड, उडन दस्ता जिला अमरावती एवं स्टाफ तथा मासोद चौकी प्रभारी आरएस. राजपूत, पुलिस एवं आबकारी स्टॉफ एवं नगर सैनिक की सयुंक्त टीम द्वारा ग्राम रोहाना, दाबका क्षेत्र में नदी नालों के आस पास 100 ड्रमो एवं कुल 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा और 20 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य करीब 20 लाख रुपये के आसपास है। इस दौरान अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मप्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क एवं 34(1) च के तहत 7 प्रकरण बनाए गए। मासोद चौकी प्रभारी राजपूत ने बताया उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News