Magarmach Ka VIDEO – पानी में रहने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है मगरमच्छ ये जानवर किसी भी दूसरे जानवर को अपने नुकीले जबड़े से जकड़ कर उसका काम तमाम कर देता है। अक्सर मगरमच्छ से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जो देखने में ही काफी खतरनाक होते हैं। अगर देखा जाए तो ये जानवर की इतने खतरनाक होने के बाद भी कई लोग इन्हे छेड़ने और परेशान करने में पीछे नहीं हटते हैं।
जैसा की इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे एक नन्हे से मगरमच्छ के बच्चे को एक शख्स परेशान कर रहा है। शख्स ने असल में मगरमच्छ के छोटे से बच्चे को कम आंकने की गलती कर बैठा और उसे छेड़ने लगा उतने में मगरमच्छ ने ही पलट कर शख्स पर हमला कर देता है।
पहले शख्स ने किया मगरमच्छ पर हमला | Magarmach Ka VIDEO
वीडियो में मगरमच्छ के बच्चे पर हमला करना शख्स पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. वीडियो में बेबी मगरमच्छ अपने ऊपर हमला करने वाले शख्स को सबक सिखाता नजर आ रहा है. इस दौरान यह सारा नजारा शख्स का साथी अपने कैमरे में कैद कर लेता है |
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मगरमच्छ का बच्चा बार-बार शख्स पर वार करने की कोशिश कर रहा होता है. पहली और दूसरी बार तो व्यक्ति बच जाता है, लेकिन तीसरी बार वो अपने नुकीले दांतों को उसके हाथ में गड़ा देता है और उसे नोच डालता है. इस दौरान शख्स हड़बड़ाकर अपना हाथ झटकता है और मगरमच्छ के बच्चे की पकड़ से छूट जाता है।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो | Magarmach Ka VIDEO
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 9 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.