Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Lucknow BrahMos Missile News: लखनऊ से उड़ान भरी ‘BrahMos’ की पहली खेप, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – अब पाकिस्तान का हर इंच ब्रह्मोस की जद में

By
On:

Lucknow BrahMos Missile News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखा, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस की लखनऊ यूनिट में तैयार की गई सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि धनतेरस के शुभ अवसर पर ब्रह्मोस की डिलीवरी भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला क्षण है।

सिर्फ सैन्य नहीं, आर्थिक शक्ति का भी प्रतीक है ब्रह्मोस

रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल सिर्फ एक सैन्य सफलता नहीं है, बल्कि यह आर्थिक समृद्धि और रोजगार सृजन का प्रतीक भी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा – “पाकिस्तान का अब कोई भी इंच ब्रह्मोस की पहुंच से बाहर नहीं है।” राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस को भारत की ‘आत्मनिर्भर शक्ति का प्रतीक’ बताया और कहा कि यह उपलब्धि देश की तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाती है।

पांच महीने में रफ्तार ने बनाया रिकॉर्ड

रक्षा मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन 11 मई 2025 को हुआ था और मात्र 5 महीनों में पहली खेप तैयार कर ली गई। उन्होंने कहा, “यह कार्य जिस गति और दक्षता से पूरा हुआ है, वह उत्तर प्रदेश की विश्वसनीयता और क्षमता का प्रमाण है।” इस प्रोजेक्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की।

200 एकड़ में बना प्लांट, हजारों को रोजगार मिलेगा

राजनाथ सिंह ने बताया कि यह अत्याधुनिक यूनिट 200 एकड़ में फैली है और ₹380 करोड़ की लागत से बनाई गई है। इस यूनिट में पीक सीजन के दौरान सैकड़ों युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। यहां से हर साल करीब 100 मिसाइल सिस्टम सेना, वायुसेना और नौसेना को सप्लाई किए जाएंगे। अगले वित्त वर्ष तक इस यूनिट का टर्नओवर ₹3,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे ₹500 करोड़ का जीएसटी राजस्व प्राप्त होगा।

ऑपरेशन सिंदूर’ ने बढ़ाया भरोसा

राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने ब्रह्मोस पर पूरे देश और दुनिया का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लॉन्च इवेंट नहीं, बल्कि यह संदेश है कि भारत अपने सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है। ऑपरेशन सिंदूर उसका ट्रेलर था, असली तस्वीर अभी बाकी है।”

Read Also:Petrol Diesel Price Today: जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

यूपी अब आतंक नहीं, ‘डिफेंस हब’ के नाम से जाना जाता है

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध के नहीं, बल्कि रक्षा उद्योग के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, “एक समय यूपी की पहचान खराब कानून व्यवस्था से होती थी, लेकिन आज यही प्रदेश भारत की सुरक्षा शक्ति का गढ़ बन चुका है।”

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News