Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वायगांव में धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

By
On:

खबरवाणी

वायगांव में धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम वायगांव में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र समक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे , पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद धोटे, ग्राम पटेल सहादेव धोटे, ग्राम पंचायत सचिव अजय निराटकर , जनपद सदस्या श् जयश्री भोजराज पाटनकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांसे ने भगवान विश्वकर्मा को विशेष कला का धनी बताते हुए सृष्टि के निर्माता से संबोधित किया। उन्होंने सभी कामगार बंधुओ को अच्छे काम करने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से लोग शामिल हुए जिसमें मासोद से गेंदराव,श्यामराव ,माणिकराव ,
नामदेव सावरकर, मुलताई से गुलाबराव बालापुरे, बोरपेड़ से दिनेश ,सुरेश कोलंकर, प्रभु सिमनापुरे, सावंगी से शंकर निराटकर, बघोड़ा से पांडुरंग रावत, गोपालराव धुर्वे, धाबला से एवं ग्रामीण फतेराम पवार, विजय धोटे, ज्ञानेश्वर नेवारे, रमेश कोल्हे, चक्रभान काले, राहुल पेरे , राजेश माकोड़े, मनीष देशमुख, सागर घोडकी, किशोर घोडकी ,सुनील निंबालकर उपस्थित रहे।समिति के वासुदेव पातुलकर ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी समाजसेवी कामगार बंधुओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News