Lohri 2026: लोहड़ी का त्योहार आते ही हर तरफ खुशियों, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगे कपड़ों की रौनक दिखने लगती है। साल 2026 में लोहड़ी 13 जनवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन खासतौर पर लड़कियां और महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में सजना-संवरना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस लोहड़ी पर कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां हम आपको सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड लोहड़ी आउटफिट आइडियाज बता रहे हैं, जो आपको देसी और खूबसूरत लुक देंगे।
शहनाज गिल जैसा सिंपल और प्यारा सूट लुक
अगर आप सादा लेकिन एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो शहनाज गिल का सूट लुक लोहड़ी के लिए परफेक्ट है। पिंक ड्यूल शेड वाला सूट, हल्की सिल्वर डिटेलिंग के साथ, आपको ग्रेसफुल लुक देता है। हल्का मेकअप, छोटे झुमके और चूड़ियां इस लुक को पूरा कर देती हैं। यह लुक घर की लोहड़ी या फैमिली फंक्शन के लिए एकदम सही है।
फुल स्लीव सूट में ट्रेडिशनल टच
सर्दियों को ध्यान में रखते हुए फुल स्लीव सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है। शहनाज गिल का कैरट कलर का एम्ब्रॉयडरी सूट लोहड़ी के लिए शानदार चॉइस है। मल्टीकलर कढ़ाई, बड़े झुमके और खुले बाल इस लुक को और खास बना देते हैं। अगर आप चाहें तो हल्का शॉल या दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
जैस्मिन भसीन का अनारकली लुक
अगर आप थोड़ा रॉयल और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो जैस्मिन भसीन का स्काई ब्लू अनारकली सूट ट्राय करें। प्रिंटेड अनारकली, मैचिंग चूड़ियां और शिमरी मेकअप आपको पार्टी रेडी बना देता है। सर्दियों में इसे इनर के साथ पहनकर भी आराम से कैरी किया जा सकता है।
सोनम बाजवा जैसा ग्लैमरस पंजाबी स्टाइल
लोहड़ी पर अगर सबकी नजरें आप पर टिक जाएं, तो सोनम बाजवा से इंस्पायर्ड गोल्डन या ब्रॉन्ज कलर का हैवी अनारकली सूट पहनें। मैचिंग दुपट्टा और हल्की जूलरी इस लुक को कंप्लीट करती है। खुले बालों की जगह ढीली चोटी बनाकर उसमें परांदा लगाएं, इससे पंजाबी टच और निखर कर आएगा।
Read Also:Ration Card e-KYC जरूरी: बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा राशन, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन सबसे आसान तरीका
ऑफिस के लिए हल्का और एलिगेंट लुक
अगर आपको लोहड़ी के दिन ऑफिस जाना है, तो भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। सोनम बाजवा का पेस्टल ब्लू सूट ऑफिस लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है। हल्की कढ़ाई, मैचिंग चूड़ियां और सिंपल मेकअप आपको क्लासी लुक देगा।





