Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वकील की गोली मारकर हत्या के विरोध में वकीलों ने बंद रखा काम

By
On:

खबरवाणी

वकील की गोली मारकर हत्या के विरोध में वकीलों ने बंद रखा काम

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

मुलताई। करेरा के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ता संघ मुलताई के अधिवक्ताओ ने कार्य बंद रखकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा। वहीं अधिवक्ता संघ मुलताई के अधिवक्ता संजीव कुमार झरबडे के साथ हुई घटना के आरोपी को गिरफ्तार की जाने की मांग की है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल सहित पदाधिकारियो एवं अधिवक्ताओ द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया अधिवक्ता संघ करेरा जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना को बीते 14 फरवरी 2026 को बाइक से घर जाते समय युनिफार्म में अपराधियो द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं मुलताई के अधिवक्ता संजीव कुमार झरबडे की बाइक में आग लगा दी गईं।जिससे अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओ ने संजय कुमार सक्सेना के हत्यारो एवं हत्या में शामिल लोगो की अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की मांग की है। वहीं संजीव कुमार झरबडे के साथ 12 फरवरी 2026 को हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।मध्यप्रदेश का अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है जिसके चलते अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिये राज्य शासन से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News