Lava Bold N2: नोएडा बेस्ड कंपनी Lava International ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है। कीमत सिर्फ ₹7,499 रखी गई है, जिससे यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में तगड़ी टक्कर देने को तैयार है। इसकी पहली सेल 27 फरवरी से शुरू होगी।
कीमत, सेल डेट और कलर ऑप्शन
Lava Bold N2 का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹7,499 में मिलेगा। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर 27 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी इसे Indus Black और Siachen White जैसे दो आकर्षक रंगों में ला रही है। साथ ही ग्राहकों को फ्री डोरस्टेप सर्विस की सुविधा भी दी जा रही है, जो बजट फोन में बड़ी बात है।
बड़ी स्क्रीन और स्मूथ डिस्प्ले
फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस रेंज में 90Hz स्क्रीन मिलना यूजर्स के लिए फायदे का सौदा है।
वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ इसका लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश है। कंपनी का दावा है कि फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा।
क्लीन Android और ठीक-ठाक परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Android 15 Go एडिशन पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें कोई बेकार के ऐप्स या विज्ञापन (bloatware) नहीं दिए गए हैं, जिससे यूजर को क्लीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4GB RAM के साथ वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर परफॉर्मेंस थोड़ी बेहतर हो जाती है।
Read Also:कलौंजी खाने से कौन-सी बीमारी ठीक होती है? जानिए इसके देसी फायदे
5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा
Lava Bold N2 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो दिनभर आराम से साथ निभा सकती है। बार-बार चार्जर ढूंढने की टेंशन नहीं रहेगी।
कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
कुल मिलाकर, कम बजट में बड़ी स्क्रीन, 90Hz डिस्प्ले, क्लीन Android और दमदार बैटरी के साथ Lava Bold N2 बजट खरीदारों के लिए बढ़िया ऑप्शन बनकर सामने आया है।





