खबरवाणी
लैंड पूलिंग एक्ट वापस हो भारतीय किसान संघ
बुरहानपुर! आज भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत बुरहानपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम एडिशनल कलेक्टर श्री वीर सिंह जी को लेंड पुलिंग गजट नोटिफिकेशन को वापस लेने हेतु ज्ञापन दिया गया। बड़ी संख्या में किसानों के साथ आए भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष महाजन मैं ज्ञापन के विषय में मीडिया प्रभारी प्रवीण चौधरी एवं अन्य से बातचीत करते हुए बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से लैंड पुलिंग एक्ट समाप्त हो , उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र से नगर विकास योजना (TDS 8,9,10,11) लैंड पुलिंग एक्ट का गजट नोटिफिकेशन रद्द किया जाए व पूर्व की तरह सिंहस्थ आयोजित किया जाए।
किसानों पर
दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाए जिला मंत्री इंद्रपाल महाजन,सह मंत्री वसंत पाटिल, तहसील अध्यक्ष उत्तम महाजन एवं राजू प्रजापति सुभाष पाटिल, भुवान सिंह चौहान, योगेश प्रजापति,राजू पाटिल, उज्जवल पाटिल सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के सदस्य के साथ किसान ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी बुरहानपुर कार्यालय पर इकट्ठा हुए, यहां भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि आज भारतीय किसान संघ सहित विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ जैसे अनेक अनेक संगठनों के संस्थापक युगपुरुष दत्तो पंत जी ठेंगड़ी का जन्मदिन भी है।
वसंत पाटिल जी द्वारा कहा गया कि आज किसान मक्का सोयाबीन कपास केला सहित सब्जी जैसी छोटी फसलों के मूल्य को लेकर परेशान है कहीं भी किसान की सुनवाई नहीं हो रही है । मध्य प्रदेश शासन मुक दृष्टा बनाकर किसानों की चिंता से बेखबर है। मालवा प्रांत के आज 18 जिलों में लैंड पूलिंग एक्ट को लेकर ज्ञापन पन दिया जा रहा है, यदि माननीय मुख्यमंत्री महोदय भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत से बातचीत कर गजट नोटिफिकेशन बंद नहीं करते हैं तो किसान संघ 18 नवंबर से कमिश्नर कार्यालय उज्जैन में घेरा डालो डेरा डालो बहुत बड़ा अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा जब तक की सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती किस वहां से उठेगा नहीं इस आंदोलन में बुरहानपुर जिले से भी किसान सम्मिलित होंगे।





