Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पंचायत दर्पण पोर्टल पर अस्‍पष्‍ट धुधंले बिल अपलोड कर हो रहा है लाखो रूपए का भुगतान

By
On:

खबरवाणी

पंचायत दर्पण पोर्टल पर अस्‍पष्‍ट धुधंले बिल अपलोड कर हो रहा है लाखो रूपए का भुगतान

मुलताई। जनपद पंचायत मुलताई में आने वाली अधिकांश ग्राम पंचायतो में सरपंच सचिव द्वारा अस्‍पष्‍ट धुधंले बिल अपलोड कर लाखों रूपए का भुगतान किया जा रहा है,जिससे कि ग्रामीणों को इस बात की जानकारी नही मिल पाए कि उनके द्वारा किसे कितना भुगतान किस कार्य के लिए किया गया है।गौरतलब है कि शासन द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल इसलिए सार्वजनिक किया गया है कि सभी ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिल सके कि उनकी पंचायत में कौन कौन से काम चल रहे है और सरपंच सचिव द्वारा कौनसा कार्य कर किसे कितना भुगतान किया जा रहा है या पंचायत द्वारा कौनसी सामाग्री किस दाम में खरीदी जा रही है।

पंचायत में पारदर्शिता लाने के उददेश्‍य से लांच किया गया है।

पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड किए गए बिल किसी के समझ में ना आए और ग्रामीणों को जानकारी नही मिल सके कि सरपंच सचिव द्वारा किस सामाग्री का किसे भुगतान किया गया है। इसका नया तरीका सरपंच सचिव ने खोज निकाला है और अधिकांश सरपंच सचिव धुधंले अस्‍पष्‍ट बिल पंचायत दर्पण पर अपलोड कर धड़ल्ले से लाखों रूपए का भुगतान कर रहे है। जिसका उददेश्‍य यह हो सकता है कि उनके द्वारा भ्रष्‍टाचार किया जाए तो ग्रामीणों को इस बात की जानकारी ना मिल सके की कहां कहां भ्रष्‍टाचार हो रहा है। हमारे द्वारा जनपद पंचायत मुलताई की करीब 30 पंचायतो का आय व्‍यय एवं निर्माण कार्य पर खर्च की गई राशि का ब्‍यौरा एवं बिल बाउचर देखे गए तो सामने आया कि सबसे ज्‍यादा अपस्‍पष्‍ट, धुधंले बिल ग्राम पंचायत दुनावा द्वारा अपलोड कर बिलो का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सेमझिरा, खतेड़ाकला, जामगांव चन्‍दोराखुर्द, महतपुर, कपास्‍या, सोनेगांव, भैसादंड, लेदांगोदी,सिपावा, सावंरी, रिधोरा, खैरवानी, हतनापुर, परसठानी, बघोली बुजुर्ग पंचायत के द्वारा अस्‍पष्‍ट एवं धुधंले बिल अपलोड किए गए है। बिलो को जानबुझ कर अस्‍पष्‍ट रूप से अपलोड किया गया है। यह इसलिए कहा जा सकता है कि अन्‍य दूसरी पंचायते परमंडल,चौथिया, पारंडसिगां , बरखेड़, सरई, घाटपिपरिया, मयावाडी, जाम, सेमरया पाढंरी, छिन्‍दी, पिपरिया, मालेगांव पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा अपलोड किए गए बिल देखे गए तो बिल स्‍पष्‍ट दिखाई दे रहे है,जिससे यह कहा जा सकता है कि कुछ पंचायतो द्वारा जानबुझ कर भ्रष्‍टाचार करने के उददेश्‍य से बिल अस्‍पष्‍ट अपलोड किए जा रहे है। इस संबध में जब सीईओं धरमपालसिहं मशराम को ग्राम पंचायत दुनावा द्वारा अपलोड किए गए बिल पोर्टल पर दिखाए गए तो उन्‍होने कहा कि सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा । जबकि ग्राम पंचायत दुनावा के सचिव हेमराज साहू से चर्चा की गई तो उन्‍होने कहा,क्‍या मालूम मुझे, ऐसा क्‍यों हो रहा है देखकर बताता हॅू।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News