Kumbh Sankranti 2026 Rashifal: जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। दृक पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति 2026 शुक्रवार, 13 फरवरी को सुबह 4:14 बजे होगी। इस दिन सूर्य मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए यह गोचर धैर्य, अनुशासन और कर्म के फल से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर लिए गए फैसले ज्यादा शुभ फल देते हैं।
मेष और वृषभ राशि पर सूर्य गोचर का असर
मेष राशि वालों के लिए यह समय सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला है। दोस्तों और नेटवर्क से लाभ के योग बनेंगे। करियर में टीमवर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार और जिद से नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और मान-सम्मान से जुड़ा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और सीनियर अफसरों से सराहना मिल सकती है। हालांकि काम का दबाव मानसिक थकान दे सकता है, इसलिए परिवार को समय देना जरूरी रहेगा।
मिथुन और कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा समय
मिथुन राशि वालों की किस्मत इस दौरान मजबूत होगी। पढ़ाई, यात्रा और नए अनुभवों के योग बनेंगे। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। पैसों के मामले में सावधानी रखें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य और नींद पर खास ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
सिंह और कन्या राशि पर पड़ेगा यह प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर रिश्तों पर असर डालेगा। वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी से तनाव आ सकता है। अहंकार से बचें, विनम्रता रिश्तों को मजबूत करेगी।
कन्या राशि के लिए यह समय काम और सेहत से जुड़ा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए मौके दिख सकते हैं।
तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या संकेत
तुला राशि वालों की रचनात्मकता और प्रेम जीवन मजबूत होगा। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कला, लेखन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को फायदा होगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक मामलों को प्रभावित करेगा। घर में मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाना होगा। योग-ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी रहेगा।





