Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद

By
On:
खबरवाणी

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल बरामद

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण

दिनांक 03.11.2025 को फरियादी भवानी प्रसाद पिता स्व. गंगाप्रसाद मालवीय, उम्र 67 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कृष्णपुरा टिकारी, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके सूने मकान से दिनांक 25.10.2025 से 01.11.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी कंपनी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया है।

अपराध कायमी

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 1040/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान चोरी गए माल की लगातार तलाश- पतारसी करते हुए ओझाढाना, गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. ग्रेशी उर्फ निशा, पति राकेश उर्फ लस्सी आहके, उम्र 23 वर्ष

2. संजना उर्फ नागिन, पिता जय धुर्वे, उम्र 21 वर्ष.

3. सुनिता उर्फ टकली, पति योगेश धुर्वे, उम्र 35 वर्ष

(तीनों निवासी – आबकारी कार्यालय के पीछे, ओझाढाना, गंज बैतूल)

🔹आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बिनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख, दिनांक 31.10.2025 की रात्रि में फरियादी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई।

बरामदगी

आरोपी ग्रेशी उर्फ निशा से –एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, पीतल की परात, घघरी, कुकर, पीतल की कड़ाही, चांदी के 05 सिक्के, सोने जैसी धातु का पेंडल, झालर वाली चांदी की पायल की जोड़ी।

आरोपी संजना उर्फ नागिन से – तांबे का लोटा, पीतल की परात, सोने की अंगूठी, सोने जैसे 06 मोती, चांदी का करधन, चांदी के 04 सिक्के।

आरोपी सुनिता उर्फ टकली से – मिक्सी, जर्मन की कड़ाही, सोने की अंगूठी, चांदी के 04 सिक्के।
आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर आरोपियों को जिला जेल भेजा गया।

पुलिस टीम

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, उनि छत्रपाल धुर्वे, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, म.प्र.आर. 191 ललिता इवने, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे, निर्भया टीम – म.आर. ज्योति एवं म.आर. वच्छला की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सूने मकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि घर सूना छोड़ते समय नजदीकी थाना एवं पड़ोसियों को सूचित करें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News