खबरवाणी
समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी को लेकर किसान संघर्ष समिति ने दिया धरना
मुलताई।समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी किए जाने सहित अन्य मांगो को लेकर मंगलवार से किसान संघर्ष समिति द्वारा नगर के बस स्टेण्ड के सामने किसान स्तंभ पर धरना शुरू किया। धरना तीन दिनों तक चलेगा।धरना में किसान संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बोरबन, तहसील अध्यक्ष कृपाल सिंह सिसोदिया, प्रदेश सचिव भागवत परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा ठाकरे, जिला सचिव गुलाब देशमुख, बिरूल बाजार ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सोनी, बाड़ेगांव जनपद पंचायत रमेश मोहने,चैनसिंह सिसोदिया, अकलेश पवार, रामदीन बारपेटे, गोकुल हारोड़े, धनराज ठाकरे, ओमकार, दुर्गा प्रसाद सिंगारे, दीपक पठाड़े, मुकेशसिंह, मनोज सिंह आदि शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार किसानों का गेंहू 2700, धान का 3100 रू प्रति क्विंटल और सिंचाई हेतु 12 घंटे बिजली देने के घोषणा के बाद सत्ता में आई लेकिन सत्ता में आते ही मोहन यादव की सरकार अपने वादों से मुकर गई।
उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से अन्न पैदा करता है लेकिन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण उपज का दाम तय करने का अधिकार किसान को नही है।
लक्ष्मण बोरबन ने कहा कि रात के समय कड़कड़ाती ठंड में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दी जाती। यह किसानों के साथ अन्याय है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को नजरंदाज किया तो मुलताई से शुरू हुआ यह चेतावनी धरना पूरे प्रदेश में शीघ्र ही विशाल रूप ले लेगा।कृपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि किसानों को मक्का, सोयाबीन, धान की एमएसपी पर खरीद की जानी चाहिए भावांतर योजना तो किसानों के साथ छलावा है, यह योजना किसानों को कतई पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 10 प्रतिशत भी सोयाबीन नहीं पकी है. लेकिन किसानों को फसल का अभी तक न तो फसल बीमा मिला है न ही मुआवजा।





