Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Kia Carens – 8.99 लाख रुपये से लांच हुई Kia की यह धसू कार, जानिये इसके फीचर्स,

By
On:

KIA Carens Launch : किआ इंडिया ने भारतीय कार बाजार में अपनी नई 6-7 सीटर कार लॉन्च कर दी है। महज 8.99 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च के साथ कंपनी ने इस सेंगमेंट में सभी बड़े खिलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया है। Kia Carens की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये रखी गई है। जबकि हायर वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख। इस नई कार के साथ किआ ने अपने सेगमेंट में मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा इनोवा को कड़ी चुनौती पेश की है

यह भी पढ़े – Citroen C3 Aircross – लोगो का इंतज़ार हुआ खत्म, भारत में धूम मचाने आई यह नई SUV,

किआ ने पिछले साल दिसंबर में भारत में अपनी चौथी कार Kia Carens पेश की थी और इसके फीचर्स और ट्रिम्स का खुलासा पहले ही कर दिया था। Kia Carens की बुकिंग इसी साल 14 जनवरी से शुरू हुई थी, और कंपनी के दावों के मुताबिक उसे अब तक कारेन्स के लिए 19,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कार को आप अगर नई एसयूवी किआ कारेन्स खरीदना चाहते हैं तो किआ डीलरशिप पर जानकर 25,000 रुपये में बुक करा सकते हैं।

ट्रिम्स एंड ऑप्शन

Kia Carens पांच ट्रिम लेवल प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस में पेश की जाएगी। प्रीमियम से लक्ज़री ट्रिम्स को सात सीटर विकल्प में पेश किया जाएगा, जबकि लक्जरी प्लस ट्रिम 6 और 7 सीटर दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा ये फैमिली कार तीन पावरटेरेन विकल्पों, स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4 T-GDi पेट्रोल और 1.5 CRDi VGT डीजल के साथ उपलब्ध होगी। इसके अलावा ग्राहकों को तीन ट्रांसमिशन विकल्पों 6MT, 7DCT और 6AT में से चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

यह भी पढ़े – Dream Girl 2 – फिर चलेगा पूजा का जादू, जानिए ‘ड्रीम गर्ल 2’ में क्या है खास,

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक AC, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्ज, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरिफायर, 64 एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बोस का प्रीमियम स्टीरियो सिस्टम शामिल हैं। किआ कैरेंस में एलईडी हेडलैंप, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेकेंड रो के लिए वन टच इलेक्ट्रिक टंबल फंक्शन का विकल्प दिया गया है.

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Kia Carens – 8.99 लाख रुपये से लांच हुई Kia की यह धसू कार, जानिये इसके फीचर्स,”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News