Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में ख्याति सोनी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया मान

By
On:

खबरवाणी

राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में ख्याति सोनी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया मान

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा की छात्रा ख्याति सोनी ने राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार 22 एवं 23 मार्च 2026 को ग्वालियर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की छात्रा ख्याति सोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर संस्था एवं नगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
संस्था की प्राचार्य श्रीमती अमीता रावत ने बताया कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम है। इस अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती लता घोरसे, माता श्रीमती दीपमाला सोनी एवं पिता श्री अजय सोनी के सहयोग की भी सराहना की गई।
ग्वालियर में राज्य स्तर एवं बैतूल में जिला स्तर पर सम्मानित होने पर प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News