क्यों बंद रहेगा खाटूश्याम जी मंदिर?
खाटू वाले बाबा के भक्तों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। इन दिनों अगर आप खाटूश्याम जी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए। मंदिर प्रशासन ने जानकारी दी है कि खास धार्मिक परंपरा के चलते मंदिर कुछ समय के लिए बंद रहेगा। यह बंदी ‘तिलक श्रृंगार’ नाम की विशेष पूजा के कारण की जा रही है, जो हर अमावस्या के बाद विधि-विधान से की जाती है।
क्या होता है तिलक श्रृंगार?
तिलक श्रृंगार बाबा श्याम की एक बेहद खास रस्म है, जिसमें भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान बाबा के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया जाता है और पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ होता है। मंदिर के पुजारी मंत्रोच्चार के साथ इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं। यह पूरा काम करीब 8 से 10 घंटे तक चलता है, इसलिए मंदिर को बंद रखना पड़ता है।
कब से कब तक बंद रहेगा मंदिर?
मंदिर समिति के अनुसार, खाटूश्याम जी मंदिर 19 मार्च की रात 10 बजे से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे अगले दिन यानी 20 मार्च को भी मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अगर आप जाने का सोच रहे हैं, तो इस टाइमिंग का खास ध्यान रखें।
कब खुलेंगे बाबा के दरबार के कपाट?
भक्तों के लिए राहत की खबर ये है कि मंदिर 20 मार्च को ही शाम 5 बजे के बाद फिर से खोल दिया जाएगा। जैसे ही शाम की आरती होगी, वैसे ही बाबा के दर्शन फिर से शुरू हो जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने साफ कहा है कि इससे पहले आने से बचें, नहीं तो आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
भक्तों के लिए जरूरी अपील
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि वे तय समय का पालन करें और बेवजह भीड़ न लगाएं। “भक्तों से अनुरोध है कि आराम से, सही समय पर ही दर्शन करने आएं, ताकि किसी को परेशानी न हो”। बाबा श्याम के दरबार में सबकी सुनवाई होती है, बस थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है।
Read Also :- वड़ा पाव गर्ल बनाम तान्या मित्तल: आखिर क्यों भड़कीं चंद्रिका दीक्षित?





