मृतकों में 3 बच्चे भी हैं शामिल, नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा
Khargone Bus Accident – खरगोन – एक बस चालक को नींद की झपकी लगने से बस पुल की रैलिंग तोडक़र करीब 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चे सहित 22लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह पौने 9 बजे के दरम्यिान खरगौन में घटित हुई।
बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोडक़र नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। खरगोन के सिविल सर्जन ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। घायलों को अस्पताल लाया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
बस में सवार थे आधा सैकड़ा लोग | Khargone Bus Accident
डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हमने बस के कांच फोडक़र घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अपने संसाधनों से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।
बेजापुर से इंदौर जा रही थी बस
मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 22 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पीएम मोदी ने दुख जताया | Khargone Bus Accident
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खरगोन हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्ति किया। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया।
कमलनाथ ने जताया दुख | Khargone Bus Accident
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया शोक जताया है। उन्होंने लिखा- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले, ऐसी प्रार्थना है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.