Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कल्याण स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्व. शिन्दे जी की जयंती पर भावपूर्ण स्वरांजलि

By
On:

खबरवाणी

कल्याण स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्व. शिन्दे जी की जयंती पर भावपूर्ण स्वरांजलि

बुरहानपुर। पत्रकार जगत एवं क्रिकेट खेल के शिखर पुरुष स्व. श्री विजयकुमारसिंह शिन्दे जी की स्मृति में उनकी जन्म जयंती 13 फरवरी को एक गरिमामय स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कल्याण स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में मॉडर्न क्लब परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती देवी एवं स्व. शिन्दे जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह के सदस्यों ने अपने-अपने पसंदीदा गीत प्रस्तुत कर स्व. शिन्दे जी को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी उमेश जंगाले रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवगठित कल्याण स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र जैन (टिक्कू भैया), उपाध्यक्ष राकेश खत्री, दिलीपकुमार मोरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह के अध्यक्ष राज भावसार, प्रचार मंत्री सुनील सलूजा, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता एवं वर्षा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक डोले, सचिव वीरेन्द्र मिश्रा, संगीत शिक्षक गुरुदयाल सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन स्व. शिन्दे जी के व्यक्तित्व, पत्रकारिता एवं खेल जगत में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा और सम्मान के भाव के साथ हुआ। इस अवसर सुनील सलूजा द्वारा अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान गीत संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News