Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Kaalchakra 2026 जानिए बारह राशियों को किस महीने में किस बात से रहना होगा सावधान पंडित सुरेश पांडे से सीखें

By
On:

Kaalchakra 2026: साल 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ज्योतिष के अनुसार यह साल ग्रह परिवर्तन और महत्वपूर्ण योगों के हिसाब से बेहद खास माना जा रहा है। प्रशन कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडे बताते हैं कि इस वर्ष कई ग्रहों के बड़े परिवर्तन होने वाले हैं जिनका सीधा असर बारहों राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में कौनसी राशि को किस महीने में किस बात से सावधान रहना होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि कारोबार में जोखिम से बचें

मेष राशि वालों के लिए 2026 कारोबार के मामले में थोड़ी चुनौती लेकर आएगा। जनवरी से मई के बीच किसी भी तरह का बड़ा जोखिम उठाना शुभ नहीं रहेगा। खासकर निवेश और बड़े फैसलों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। अक्टूबर से कारोबारियों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं इसलिए इस समय अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होगी।

नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में नौकरी बदलने से बचें

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह साल धैर्य की परीक्षा ले सकता है। 2026 में अनावश्यक अपेक्षाएं और जल्दबाजी में नौकरी बदलना परेशानी बढ़ा सकता है। जून से अक्टूबर के बीच खासकर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि छोटी सी बहस बड़ा रूप ले सकती है। यदि निवेश का विचार है तो बिना विशेषज्ञ की सलाह कदम न बढ़ाएं।

रिश्ते और परिवार गुस्से में फैसले न लें

विवाहित मेष राशि वाले 2026 में अपने जीवनसाथी से जुड़ी बातों को लेकर संयम बरतें। गुस्से या अहंकार में लिया गया फैसला रिश्तों में दूरी ला सकता है। परिवार में किसी सदस्य की गलती के कारण घरेलू माहौल बार बार बिगड़ सकता है इसलिए समझदारी से काम लें और संवाद बनाए रखें।

संपत्ति खरीदते समय सावधानी दस्तावेज जरूर जांचें

अगर आप इस साल संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जून से अक्टूबर के बीच विशेष सतर्कता बरतें। इस अवधि में खरीदी गई भूमि या मकान के कागज बहुत ध्यान से जांचना जरूरी है। वाहन खरीदते समय भी जल्दबाजी से बचें और अच्छे से जांच परख कर ही फैसला लें।

Read Also:लाड़ली बहना योजना: आज बहनों के खातों में आएंगे ₹1,857 करोड़, CM मोहन यादव जारी करेंगे 31वीं 

सेहत अनिद्रा और नसों की समस्या से रहें सावधान

स्वास्थ्य के मामले में मेष राशि वालों के लिए 2026 थोड़ा कमजोर रह सकता है। खासकर अप्रैल मई सितंबर अक्टूबर और नवंबर में तनाव अनिद्रा और नसों या जोड़ों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। समय पर सोने खाने और योग प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने से स्थिति बेहतर रह सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News