Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Joining : एसडीओपी रोशन जैन 25 अप्रैल को करेंगे ज्वाईन 

By
On:

बैतूल – पूर्व में पुलिस विभाग में हुए तबादलों में बैतूल जिले के दो एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और नितेश पटेल का तबादला हो गया। सारनी एसडीओपी महेंद्र सिंह के स्थान पर हॉक फोर्स बालाघाट में पदस्थ डीएसपी रोशन जैन को सारनी एसडीओपी बनाया गया है।

श्री जैन 25 अप्रैल के लगभग सारनी में पदभार ग्रहण करेंगे। मूल रूप से दमोह जिले के बनवार निवासी श्री जैन 2018 (रापुसे) बैच के डीएसपी हैं। भोपाल में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने रीवा में प्रोविसिंयल प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

अक्टूबर 2020 में उनकी पोस्टिंग हॉक फोर्स बालाघाट में हुई थी। बतौर एसडीओपी उनकी सारनी में पहली पोस्टिंग है। श्री जैन का कहना है कि उनकी प्राथमिकता बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News