Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

JFF 2025: मुंबई में सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा मेला, ‘महारानी’ संग दमकेंगे ये सितारे, 13 नवंबर से शुरू होगा जश्न

By
On:

Jagran Film Festival 2025 in Mumbai: सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF 2025) अब अपने आख़िरी पड़ाव मुंबई पहुंच चुका है। 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक यह भव्य आयोजन सपनों के शहर मुंबई में होने जा रहा है। यहां बॉलीवुड के नामी सितारे जैसे हुमा कुरैशी, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख सहित कई कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

14 शहरों के बाद मुंबई में होगा समापन

जागरण फिल्म फेस्टिवल अब तक देश के 8 राज्यों के 14 शहरों में अपनी छाप छोड़ चुका है। अब इसका ग्रैंड फिनाले मुंबई में होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह फेस्टिवल नए फिल्ममेकर्स और सिनेप्रेमियों के लिए एक शानदार मंच लेकर आया है। यहां लोग न सिर्फ अपने पसंदीदा सितारों से मुलाकात करेंगे, बल्कि उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां भी सुन पाएंगे।

13 नवंबर से शुरू होगा फिल्मी जलवा

13 नवंबर को फेस्टिवल की शुरुआत निर्देशक सुभाष घई के सत्र से होगी, जो अपने अनुभव दर्शकों से साझा करेंगे। इसी दिन दोपहर 3:30 बजे नसीरुद्दीन शाह, सबा आज़ाद, गीतेजंलि कुलकर्णी, नमित दास और रुमाना मोल्ला भी दर्शकों के साथ खुलकर बातचीत करेंगे।यह सत्र सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहने वाला है, जहां अभिनय और फिल्म निर्माण की गहराइयों पर खुलकर चर्चा होगी।

14 से 16 नवंबर तक चमकेंगे सितारे

14 नवंबर को “तन्वी द ग्रेट” के निर्देशक अनुपम खेर और शुभांगी दत्त दर्शकों से रूबरू होंगे। इसी दिन विजय वर्मा और मनीष मल्होत्रा भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
इसके अलावा मुकेश छाबड़ा द्वारा आयोजित “कास्टिंग सेशन” भी एक बड़ा आकर्षण होगा, जहां दर्शक फिल्म इंडस्ट्री की असली दुनिया को करीब से समझ पाएंगे।

Read Also:Jammu Kashmir Operation Pimple: जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन पिम्पल’ में दो आतंकियों का किया सफाया

‘महारानी’ हुमा कुरैशी से लेकर अनीस बज्मी तक होंगे शामिल

15 और 16 नवंबर की शामें सितारों के नाम रहेंगी। ‘महारानी सीज़न 4’ की फेम हुमा कुरैशी दर्शकों से बातचीत करेंगी और बताएंगी कि एक आउटसाइडर होकर कैसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।इसके अलावा नंदिनी श्रीकांत कास्टिंग सेशन का संचालन करेंगी, जबकि सौरभ सचदेव और अनीस बज्मी भी 16 नवंबर को अपने सत्र में सिनेमा के नए दौर पर चर्चा करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News