Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इस वजह से छोड़ने वाले हैं जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शो, जाने पूरी बात,

By
On:

इस वजह से छोड़ने वाले हैं जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शो, जाने पूरी बात,

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah – टीवी के सबसे हिट फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस शो के हर एक कलाकार को भर-भर के लोगों से प्यार मिलता है। शो के कई कैरेक्टर तो अब आइकॉनिक हो गए हैं। सबसे ज्यादा लोगों को दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल बने दिलीप जोशी का किरदार पसंद है। वहीं तारक मेहता का किरदार लोगों को सबसे ज्यादा समझदार लगता है।

ये भी पढ़े – Father for Sale – आठ साल की बच्ची ने अपने पिता को बेचने के लिए बनाया पोस्टर, लोग हुए हैरान,

शो के चाइल्ड आर्टिस्ट भी घर-घर में जाने जाते हैं। वैसे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कई एक्टर्स शो छोड़ चुके हैं। कुछ ने विवादों के चलते शो छोड़ दिया तो कुछ ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते शो को अलविदा कहा। इस लिस्ट में दिशा वकानी यानी दया भाभी से लेकर शैलेश लोढ़ा तक का नाम शामिल है। इस बीच खबरें आईं कि जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी शो को अलविदा कहने वाले हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, ये हम आपको बताते हैं।

नहीं जा रहे जेठालाल

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेठालाल ने शो से ब्रेक ले लिया है, जिसके बाद कहा जाने लगा कि अब इनकी भी शो में वापसी नहीं होगी या दिलीप जोशी शो छोड़ देंगे। ऐसे में उनके फैंस निराश हो रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि अगर दया भाभी के बाद जेठालाल भी चले गए तो शो बिल्कु मजेदार नहीं रह जाएगा। दिलीप जोशी यानी जेठालाल के फैंस के लिए हम ऐसी खबर लाए हैं कि उनके चेहरे खिल उठेंगे। एक्टर शो नहीं छोड़ रहे हैं, उन्होंने बस एक ब्रेक लिया है। वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

ये भी पढ़े – अंकल जी ने अपने डांस से ट्रेन में बना दिया माहौल, वीडियो हुआ जमकर Viral,

इस वजह से लिया ब्रेक

‘ईटाइम्स’ की एक रिपोर्ट में करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दिलीप जोशी ने अपने शो से ब्रेक लिया और फिलहाल वो परिवार के साथ तंजानिया की धार्मिक यात्रा पर हैं। ये यात्रा ज्यादा लंबी नहीं है। एक्टर स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले एक खास आयोजन में शामिल होने के लिए दारेसलाम गए हैं। वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नही हैं, इसलिए उनकी कोई खास तस्वीरें भी सामने नहीं आ रही हैं। वैसे दिलीप जोशी ने अपना आखिरी पोस्ट भी एक धार्मिक यात्रा से जुड़ा हुआ ही किया था, जिसमें उन्हें दुबई में होने वाले एक आयोजन में शामिल होने की बात कही है। ये आयोजन अगले साल फरवरी में होना है।

बता दें, अब तक कई पुराने कलाकारों ने शो छोड़ दिया है। इसमें दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, प्रिया आहूजा, निधि भानुशाली, भव्या गांधी, मोनिका भदौरिया और गुरुचरण सिंह जैसे कई एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News