Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जावरा ग्रामसभा का बड़ा फैसला: युवाओं की पहल पर शराब बिक्री पूरी तरह बंद

By
On:

खबरवाणी

जावरा ग्रामसभा का बड़ा फैसला: युवाओं की पहल पर शराब बिक्री पूरी तरह बंद

आठनेर(बैतूल) – क्षेत्र के ग्राम जावरा, में अवैध एवं वैध रूप से हो रही शराब बिक्री के विरुद्ध ग्रामवासियों की एकजुटता रंग लाई। बुधवार को सामुदायिक भवन में आयोजित आकस्मिक ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ग्राम सीमा में शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई। इस निर्णय के पीछे गांव के युवाओं का सर्वांगीण प्रयास और जागरूकता अभियान प्रमुख कारण रहा। युवाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र शासकीय विद्यालय एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप वैध एवं अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री के खिलाफ आवाज उठाई और ग्रामहित में संगठित होकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में युवाओं द्वारा 9 फरवरी को ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। पेसा अधिनियम 2022 के अंतर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति आकस्मिक ग्रामसभा बुलाने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा 16 फरवरी 2026 को तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं थाना प्रभारी आठनेर को भी पत्र प्रेषित कर सूचना दी गई थी।
18 फरवरी को ग्रामसभा में विस्तृत चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से प्रस्ताव

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News