Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ट्रेनों के स्टापेज़ के लिए जीएम को ज्ञापन देंगा जनआंदोलन मंच,मांगी अनुमति

By
On:

खबरवाणी

ट्रेनों के स्टापेज़ के लिए जीएम को ज्ञापन देंगा जनआंदोलन मंच,मांगी अनुमति

मुलताई। मध्यरेल के जीएम का
बुधवार दोपहर मुलताई रेल्वे स्टेशन पर आगमन हो रहा है।जीएम के मुलताई प्रवास के दौरान जनआंदोलन मंच द्वारा उन्हें मुलताई रेल्वे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव तथा अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा जाएगा।जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी ने बताया नगर के रेल्वे स्टेशन पर कई निर्माण कार्य जारी है, जिसके निरीक्षण के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे जीएम मुलताई आ रहे है। नगर के रेल्वे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव सहित रेल्वे संबंधित अन्य मांगो को लेकर जन आंदोलन जीएम को ज्ञापन देना चाहता है, जिसके लिए अनुमति आवश्यक है। जी एम से मिलने के लिए समय दिलाने के लिए मंगलवार को स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक को पत्र सौपा गया। इस दौरान जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी, यादवराव निम्बालकर, राजू कसरादे, प्रशांत भार्गव, रमेश कड़वे उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News