Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनहित के समर्थन में जेल भी मंजूर: विजय पारधी

By
On:

खबरवाणी

जनहित के समर्थन में जेल भी मंजूर: विजय पारधी

सड़क की मांग पर एफआईआर से गरमाई सियासत
राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप

सड़क संघर्ष अब सीधी राजनीतिक टक्कर में बदला आमला-सारणी लादी सड़क मार्ग की मांग को लेकर दर्ज एफआईआर ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। आमला पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई को लेकर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक दबाव में की गई बताते हुए कहा कि यदि जनता के हितों की लड़ाई लड़ना और जनहित मुद्दों का समर्थन करना अपराध है तो उन्हें यह अपराध मंजूर है।
विजय पारधी ने स्पष्ट कहा कि आमला विधानसभा क्षेत्र के दो बड़े शहर आमला और सारणी को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग करना यदि अपराध माना जा रहा है तो वह यह अपराध स्वीकार करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता और शासन के दबाव में आम जनता और आंदोलनकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और आमला के जनहित के समर्थन में हमेशा खड़े रहेंगे। आंदोलनकारियों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और यदि इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।
आमला-सारणी लादी सड़क मार्ग को लेकर जारी विवाद अब जनआंदोलन से आगे बढ़कर खुली राजनीतिक लामबंदी का रूप लेता दिखाई दे रहा है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि आम जनता के हक की है। पारधी ने कहा कि क्षेत्र के लोग वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं और बार-बार आश्वासन के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। ऐसे में शांतिपूर्ण आंदोलन पर एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News