Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा पोल खडे करने में बरती जा रही है अनियमितता

By
On:

खबरवाणी

बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा पोल खडे करने में बरती जा रही है अनियमितता

मुलताई। बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा मासोद क्षेत्र में मासोद से तिवरखेड रोड किनारे सड़क पर बिजली पोल खडे करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमे ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे मात्र 3 फ़ीट ही गहरे गड्डे खोदकर पोल करने में अनियमितता बरती जा रही है। बताया जाता है मध्य lप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मासोद क्षेत्र के अंतर्गत 33 केवी के बिजली लाइन के लिए मासोद से तिवरखेड पट्टन रोड पर खेतों व मुख्य मार्ग किनारे पोल खड़े करने का कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है, उक्त कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा कार्य को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की पोल खड़ा करने के लिए जमीनी स्तर से कम से कम 5 फीट गहरे गड्ढे कर सीमेंट करण कर पोल खड़े किए जाना चाहिए,लेकिन इसके विपरीत मासोद क्षेत्र में खेतों व मुख्य मार्ग के किनारे मुरम में तीन से चार फीट गड्डे कर पोल खड़े करने के बाद गड्ढे मिट्टी व मुरम से भर दिए जा रहे है. जिससे आगामी बारिश होने पर मुरम नीचे बैठ जाएगी और पोल आड़े तिरछे हो जाएंगे।जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मासोद जेई तुलसीराम सलाम से चर्चा को तो उनका कहना है ठेकेदार से चर्चा कर कंक्रीट करने के लिए कहा गया है। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र पिपराज ने बताया कि क्रॉसिंग वाले पोल जो लोहे के हैं लगेंगे उसी में कंक्रीट होना है इस प्रोजेक्ट में हर पोल पर कंक्रीट करना शामिल नहीं है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News