Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

iQOO Neo9 Series की लॉन्चिंग डेट आई सामने, इस सीरीज में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स,

By
On:

iQOO Neo9 Series की लॉन्चिंग डेट आई सामने, इस सीरीज में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स,

iQOO Neo9 Series Launched Date – iQOO अपने यूजर्स के लिए Neo9 Series को लाने की पूरी तैयारी में है। अभी तक iQOO Neo9 और Neo9 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर लॉन्चिंग डेट को लेकर जानकारी साफ नहीं थी। वहीं अब कंपनी की ओर से दोनों ही स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़े – Royal Enfield Himalayan 450 vs Yezdi Adventure – जानिए कीमत, इंजन के बारे में कौन बेहतर?

कंपनी ने जारी किया नया टीजर

iQOO Neo9 और Neo9 Pro स्मार्टफोन को लेकर एक नया टीजर सामने आया है। इस टीजर के साथ ही दोनों ही फोन की लॉन्चिंग डेट सामने आई है। कंपनी ने नए टीजर के साथ आधिकारिक जानकारी दी है कि दोनों ही फोन iQOO Neo9 और Neo9 Pro को चीन में इसी साल दिसंबर में लॉन्च किया जा रहा है।

ऐसा है iQOO Neo9 Series का डिजाइन

नए टीजर के साथ कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन भी सामने आया है।जैसा कि टीजर में देखा जा सकता है फोन को वाइट और रेड डुअल टोन डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। यह फोन का बैक डिजाइन है। फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा देखा जा रहा है। इसी के साथ फोन को एक प्लास्टिक फ्रेम के साथ देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े – Upcoming Car – कम कीमत और दमदार माइलेज अगले साल लॉन्च होंगी ये 4 धसू कार,

iQOO Neo9 Series के एक्सपेक्टेड फीचर्स

  • iQOO Neo9 को Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
  • नए फोन में vivo X100 की तरह ही Sony IMX920 सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • iQOO Neo9 और Neo9 Pro स्मार्टफोन को 120W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया जा सकता है।
  • iQOO Neo9 और Neo9 Pro स्मार्टफोन 6.78 इंच स्क्रीन और कर्व्ड ग्लास बैक कवर के साथ लाया जा सकता है।
  • iQOO Neo9 और Neo9 Pro स्मार्टफोन के स्पेक्स को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News