Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

IPL का हीरो, टीम इंडिया में जीरो क्यों बन रहा शुबमन गिल उसकी जिद भी टीम की हार का कारण

By
On:

IPL : टीम इंडिया के टेस्ट और ODI कप्तान शुबमन गिल का बल्ला T20 इंटरनेशनल में पूरी तरह खामोश हो चुका है। IPL में जहां वे रनों की बारिश करते हैं, वहीं इंटरनेशनल T20 में रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गिल T20 टीम के उपकप्तान भी हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन इस जिम्मेदारी के अनुरूप बिल्कुल नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए गिल

दूसरे T20 मैच में नई चंडीगढ़ में शुबमन गिल एक भी रन बनाए बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले कट्टक में खेले गए पहले मुकाबले में वे सिर्फ चार रन बना सके। जहां अभिषेक शर्मा शुरू से आक्रामक खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाना चाहते हैं, वहीं गिल की धीमी बैटिंग टीम की गति पर ब्रेक लगा देती है। टेस्ट और ODI में शानदार फॉर्म के बावजूद गिल T20 में रन नहीं बना पा रहे हैं।

IPL में चलता है गिल का दम

गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए शुबमन गिल IPL में खूब रन बनाते हैं। उनके IPL आंकड़ों पर नजर डालें तो गिल 118 मैचों में 3866 रन बना चुके हैं। यहां उनका औसत 39 के करीब है और स्ट्राइक रेट लगभग 138 का। IPL में वे चार शतक और 26 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी घरेलू फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका बल्ला खूब बोलता है।

टीम इंडिया के लिए बिल्कुल अलग आंकड़े

अब नजर डालें गिल के इंटरनेशनल T20 आंकड़ों पर। उन्होंने अभी तक 35 T20 मैच खेले हैं और 841 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन फिफ्टी शामिल हैं। यहां उनका औसत सिर्फ 28 का है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 140। T20 फॉर्मेट में जहां औसत से ज्यादा स्ट्राइक रेट मायने रखता है, वहां गिल का IPL के मुकाबले काफी फर्क नजर आता है। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए वे ना तो तेज खेल पा रहे हैं और ना ही टीम को मजबूत शुरुआत दे पा रहे हैं।

Read Also:Gold Rate Today आज फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के बाद सोना क्यों हुआ और महंगा जानिए दिल्ली और मुंबई का ताजा भाव

जिद्दी ओपनिंग और बाहर बैठे बेहतरीन खिलाड़ी

टीम इंडिया मैनेजमेंट लगातार गिल को ओपनिंग पर उतारने पर अड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि गिल खुद भी ओपनिंग स्लॉट पर अड़े हुए हैं। उनकी इसी जिद की वजह से यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे शानदार ओपनर बाहर बैठे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि टीम इंडिया की हार में गिल की धीमी स्टार्ट बड़ी वजह बनती जा रही है। अब देखना यह होगा कि मैनेजमेंट कब तक गिल की जिद पर कायम रहता है और टीम कब जीत के रास्ते पर लौटती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News