iPhone 17: अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में Apple iPhone 17 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। भारी कीमत के कारण जो लोग अब तक iPhone लेने से पीछे हट रहे थे, उनके लिए यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
रिपब्लिक डे सेल में कितनी घट गई कीमत
फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 17 की लिस्टेड कीमत 82,900 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI कार्ड से पेमेंट करने पर सीधे 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद फोन की कीमत घटकर 78,900 रुपये रह जाती है, जो कि एक बड़ी राहत है।
एक्सचेंज ऑफर से और भी कम हो सकती है कीमत
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत और कम कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर पुराने फोन के बदले 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। पुराने फोन की हालत, ब्रांड और मॉडल के हिसाब से इसकी वैल्यू तय होगी। सही डिवाइस मिलने पर iPhone 17 की कीमत 75,000 रुपये से भी कम हो सकती है।
EMI ऑप्शन से आसान हुई खरीदारी
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 की EMI करीब 6,900 रुपये प्रति माह से शुरू हो जाती है। इससे मिडिल क्लास यूजर्स के लिए भी नया iPhone खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है।
Read Also:उद्धव या बीजेपी, शिंदे की असली दुविधा क्या है
iPhone 17 के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में नया Apple A19 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी परफॉर्मेंस भी बेहतर है और यह फोन iOS 26 और Apple Intelligence फीचर्स के साथ आता है।





