Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Internet Slow? अब बिना नेटवर्क भी करें UPI Payment, वो भी सिर्फ 30 सेकंड में — जानें पूरा तरीका

By
On:

Internet Slow: अगर कभी आपका इंटरनेट बंद हो जाए, नेटवर्क कमज़ोर हो या अचानक मोबाइल डेटा खत्म हो जाए, तब भी अब आप UPI से भुगतान कर सकते हैं। जी हां, अब बिना इंटरनेट भी UPI पेमेंट किया जा सकता है। यह सुविधा खासकर उन जगहों के लिए है जहां नेटवर्क हमेशा कमजोर रहता है। चलिए जानते हैं कैसे।

क्या है Offline UPI?

ऑफलाइन UPI, USSD आधारित सेवा है जो *99# नंबर डायल करके चलती है। इसके लिए न तो इंटरनेट चाहिए और न ही स्मार्टफोन। यह सेवा NPCI ने उन लोगों के लिए शुरू की है जो साधारण फोन से भी बैंकिंग करना चाहते हैं।

Offline UPI की खास बातें

ऑफलाइन UPI सुविधा देश के 83 बैंकों और 4 टेलीकॉम कंपनियों में उपलब्ध है। यह सेवा 13 भाषाओं में मिलती है। एक लेन-देन की अधिकतम सीमा ₹5,000 है और हर ट्रांजैक्शन पर ₹0.50 का चार्ज लगता है।

कैसे सक्रिय करें Offline UPI?

इस फीचर को इस्तेमाल करने से पहले इसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सेट करना पड़ता है।

  • Step 1: अपने फोन से *99# डायल करें।
  • Step 2: अपनी पसंद की भाषा चुनें।
  • Step 3: बैंक का IFSC कोड डालें।
  • Step 4: जिस बैंक अकाउंट को लिंक करना है उसे चुनें।
  • Step 5: डेबिट कार्ड के आखिरी 6 डिजिट + एक्सपायरी डेट डालकर वेरिफाई करें।
    इसके बाद आपका ऑफलाइन UPI सक्रिय हो जाएगा।

कैसे करें Offline UPI Payment?

  • Step 1: रजिस्टर्ड नंबर से *99# डायल करें।
  • Step 2: “1” दबाकर Send Money चुनें।
  • Step 3: रिसीवर की डिटेल्स डालें—UPI ID, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर + IFSC।
  • Step 4: राशि डालें (₹5,000 से ज्यादा नहीं)।
  • Step 5: अपना UPI PIN डालें और पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा।

Read Also:Gold Rate Today आज फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के बाद सोना क्यों हुआ और महंगा जानिए दिल्ली और मुंबई का ताजा भाव

क्यों फायदेमंद है Offline UPI?

  • नेटवर्क कमजोर होने पर भी भुगतान।
  • फीचर फोन पर भी UPI चलेगा।
  • इंटरनेट पर निर्भरता कम हो जाती है।
  • ट्रैवल, गांव, हाइवे या बेसमेंट जैसी जगहों पर बेहद उपयोगी।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News