Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन घाटों का निरीक्षण, दिए गए सख्त निर्देश

By
On:

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन घाटों का निरीक्षण, दिए गए सख्त निर्देश
आमला । गणेश महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गॉडरे सीएमओ नितिन बिजवे ने आज गणेश विसर्जन स्थलो का निरीक्षण किया।। इस दौरान वार्ड पार्षद अमित हुडमाड़े और सुधीर अम्बाड़कर भी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति देखी और वहां सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सफाई के लिए जिम्मेदार विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।नितिन गॉडरे ने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करेगी।क्षेत्र में अधिकतर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चंद्रभागा नदी, माचना का उद्गम स्थल हसलपुर, रमली बेल नदी, बंधा रोड,नाहिया डेम पर किया जाता है।इन सभी स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों के साथ स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान, नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश सुभाष शर्मा, उपयंत्री को दिए गए।नगरपालिका कर्मचारी गणेश हारोड़े और अरुण पवार भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News