इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब यह ट्रेन 8 की जगह 16 कोच के साथ दौड़ेगी। रेलवे हेडक्वार्टर ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और नया रेक इंदौर पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि सोमवार से 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रैक पर उतार दी जाएगी।
16 कोच का रेक इंदौर में तैयार, क्षमता दूनी होगी
फिलहाल यह वंदे भारत ट्रेन लगभग 532 यात्रियों को ले जाती है। लेकिन कोच संख्या बढ़ने के बाद इसकी क्षमता 1000 से ज्यादा यात्रियों तक पहुंच जाएगी। रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी के अनुसार, यह वही रेक है जिसे पहले इंदौर भेजा गया था लेकिन दूसरी रूट की जरूरत के कारण वापस ले जाया गया था। अब इसे दोबारा इंदौर भेज दिया गया है।
भोपाले–इंदौर वंदे भारत के नागपुर तक विस्तार के बाद बढ़ी लोकप्रियता
2023 में जब भोपाले–इंदौर वंदे भारत का विस्तार नागपुर तक किया गया था, तब से इस ट्रेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। तेज रफ्तार, आरामदायक सीटिंग और समय की बचत—इन तीनों वजहों से यात्री इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। वीकडेज़ में यह ट्रेन लगभग फुल चलती है। यही वजह है कि रेलवे को इसकी क्षमता बढ़ानी पड़ी।
सप्ताह में छह दिन चलती है वंदे भारत
इस रूट की वंदे भारत सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलती है। नई व्यवस्था के बाद रेलवे का मानना है कि इंदौर और नागपुर के बीच यात्रियों को और भी सुविधा मिलेगी। बड़े शहरों के बीच व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भी काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
पटेलपानी–कलकुंड हेरिटेज ट्रेन बंद, broad-gauge का काम शुरू
इधर, मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध पटेलपानी–कलकुंड हेरिटेज ट्रेन को आज से बंद कर दिया गया है। यह ट्रेन खूबसूरत घाटियों और झरनों से गुजरने वाला पर्यटक आकर्षण थी, जो अगस्त से मार्च–अप्रैल तक चलती थी।
इस साल रेलवे ने इसे नवंबर में ही बंद करने का फैसला लिया है क्योंकि
- मऊ से पटेलपानी तक ब्रॉड-गेज लाइन का काम
- और खंडवा लाइन के लिए चोरल रूट पर ट्रैक बिछाने का कार्य
तेज़ी से शुरू होने वाला है।
जल्द ही पूरी लाइन आधुनिक ब्रॉड-गेज में बदलकर और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।






1 thought on “इंदौर–नागपुर वंदे भारत में बड़ा बदलाव! अब 16 कोच वाली ट्रेन में 1000 से ज्यादा यात्रियों को मिलेगा सफर का मौका”
Comments are closed.