Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती मोदी जी के नेतृत्व की बड़ी उपलबधि – प्रहलाद सिंह पटेल

By
On:

खबरवाणी

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती मोदी जी के नेतृत्व की बड़ी उपलबधि – प्रहलाद सिंह पटेल

​जल गंगा संवर्धन अभियान नदियों को बारहमासी बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी – मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया आह्वान

नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की प्रेस वार्ता स्थानीय होटल मिनिएचर में संपन्न हुई प्रेस वार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी व विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने वैश्विक चुनौतियों पर भारत की मजबूती विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है जहां रूस यूक्रेन युद्ध चल रहा है वहीं दूसरी ओर अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है जिसके कारण सम्पूर्ण विश्व में तेल एवं गैस की आपूर्ति बाधित हुई है सम्पूर्ण विश्व इस आपूर्ति से परेशान है परन्तु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों में भारत तक गैस एवं तेल सुरक्षित पहुंच रहा है यह भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे लगातार देश में तेल एवं गैस की आपूर्ति नागरिकों को की जा रही है। इस पर हर भारतीय को गर्व है उन्होने कहा भारत हमेशा संवाद और शांति की नीति पर विश्वास करता है और उसी मार्ग से समाधान खोजने का प्रयास भी करता है।
उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे वर्ष की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन व प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन जन अभियान बन गया है। जिसमे अनेको जल स्रोतों को जीवंत कर तालाबों का गहरीकरण नदी के उद्गम स्थलो का पुनर्जीवन के साथ ही नदी पर बोरी बंधान के माध्यम से पानी रोक कर जल के स्तर को बढाया गया अभियान की सफलता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी पुनः जारी रखा है।इस वर्ष सरकार की मंशा है कि जो कार्य पिछले वर्ष बरसात आने के कारण छूट गए थे उन्हे पूरा किया जाए साथ ही तालाबों का गहरीकरण इस प्रकार से किया जाए कि उसमें वर्ष भर पानी की निरंतरता बनी रहे जिससे गर्मी के मौसम में भी पानी की कमी न हो पाए। जल गंगा संवर्धन अभियान का मूल उद्देश्य ही नदियो को बारह मासी बनाना है यह कार्य बिना जनता की सक्रिय सहभागिता के संभव नही हो सकता अतः उन्होने जिले के सभी वासियों से अनुरोध करते हुए निवेदन किया कि कल से चैत्र नवरात्र से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में अपने आस पास के जल स्त्रोतो पर जाकर शासन प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करे।
उन्होनें प्रधानमंत्री जी महत्वाकांछी योजना हर घर जल जलजीवन मिशन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का यह संकल्प था कि देश के हर घर में नल हो एवं उसमें शुद्ध पेय जल हो इस हेतु यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। उनके इस संकल्प की पूर्ति हेतु म.प्र.सरकार व पंचायत विभाग कटिबद्ध है। इस हेतु म.प्र. ने भी यह अभियान वर्ष 2028 तक क्रियान्वयन हेतु बढायी गई है। 2014 से पहले जहां देश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेय जल के लिये संघर्षरत थी खासतौर पर महिलाओं को शुद्ध पेयजल के लिये अपने घर से लंबी दूरी तय करना पड़ती थी नरेन्द्र मोदी जी ने देश की इन्ही माताओं बहनो का कष्ट समझते हुए जलजीवन मिशन की शुरूआत की। नरेन्द्र मोदी जी का एक बड़ा संकल्प है जिसका उद्देश्य शुद्ध पेयजल, आवास, सड़क, स्वच्छता और बिजली पहुचाना है यह कार्य पंचायतो के अधिकार क्षेत्र में आते है और इनकी मजबूती से ग्रामीण विकास को गति मिलती है।
मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी देते हुए बताया कि 2014 से पहले जहां गांव उंगलियों पर गिनने लायक भी इन्द्रा आवास नहीं थे जबकि यह योजना अनेकों वर्षों से कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही थी फिर भी जमीनी स्तर पर आज दिनांक तक एक भी इन्द्रा आवास देखने को नहीं मिलते जैसे ही 2014 में देश की जनता ने मोदी जी को अपना मत रूपी आशीर्वाद दिया उसी के बाद मोदी जी देश की ग्रामीण जनता के दर्द को समझते हुए कि गरीब झोपड़ी में किस प्रकार की कठिनाईयों को सहन करते हुए अपना जीवन यापन करता है कि समस्याओं के निराकरण हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चालू की गई जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण हेतु राशि सीधे हितग्राही के खाते में दी गई जिसका परिणाम यह हुआ कि आज प्रत्येक गांव में सैकड़ों प्रधानमंत्री आवास है। जिन्हे अब सरकार की अन्य योजनाओं से जोड़कर सर्व सुविधा युक्त किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जन व पार्टी के ज्येष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News