Indian Railways – इन दिनों मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, दरअसल 09033/ 09034 उधना-बरौनी द्विसाप्ताहिक और 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 मई से ग्वालियर-इटावा के बीच एक मेमू ट्रेन चलने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं । आठ मई से यह ट्रेन सुबह और शाम को नियमित चलने लगेगी।इसके अलावा इंदौर से जाने वाली 6 एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे।
ये होगा मेमू का शेड्यूल और रूट | Indian Railways
- यह ग्वालियर से ट्रेन शाम 5:30 बजे रवाना होगी और इटावा रात 9:30 बजे पहुंचेगी।
- इटावा से सुबह 7:10 बजे चलकर 11:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
- ट्रेन में 8 डिब्बे लगे हैं और इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।
- ग्वालियर से इटावा के बीच साढे तीन घंटे में ट्रेन सफर पूरा करेगी।
- यह ट्रेन ग्वालियर से चलकर बिरलानगर, भदरौली, शनिचरा, रिठौराकला, मालनपुर, मुरैना रावतपुरा, गोहद, सोंध रोड, सोनी, फूफ होते हुए इटावा पहुंचेगी।
उधना-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रूट-शेड्यूल
समर स्पेशल ट्रेन संख्या 09033 उधना-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तीन मई से शुरू हो गई है जो 31 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को उधना स्टेशन से 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.05 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी और तीसरे दिन यह ट्रेन 3.00 बजे बरौनी स्टेशन पर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09034 बरौनी-उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 5 मई से 2 जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी स्टेशन से सुबह 09.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 8.20 बजे इटारसी पहुंचेगी और 08.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 19.00 बजे उधना स्टेशन पर पहुंचेगी।इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में एमपी के खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस | Indian Railways
गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1 से शुरू हो गई है और 8, 15, 22, 29 मई एवं 5 जून 2023 (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे इटारसी पहुंचकर, 00.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 16.05 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 2 मई से शुरू हो गई है और 9, 16, 23, 30 मई एवं 6 जून 2023 (मंगलवार) को बनारस स्टेशन से 20.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 10.10 बजे इटारसी पहुंचकर, 10.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गाड़ी नंबर 20916/20915 इंदौर-लिंगमपल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई तक व लिंगमपल्ली से 7 मई से 28 मई तक एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप में लगाया जाएगा।
गाडी संख्या 19333/19334 इंदौर-बीकानेर-इंदौर महामना एक्सप्रेस में इंदौर से 6 मई से 27 मई तक व बीकानेर से 7 मई से 28 मई तक एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप में लगाया जायेगा।
इंदौर-जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस और इंदौर-जयपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में भी एक थर्ड ऐसी और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.