अक्सर देखा जाता है की ट्रैन में लम्बे सफर के दौरान यात्रियों को नींद आ जाती है और वो ट्रैन में सो जाते हैं और उनकी गहरी नींद लग जाती है कई बार तो ऐसा होता है की यात्री का स्टेशन पीछे छूट जाता है। फिर यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्यूंकि इंडियन रेलवे अपने यात्रियों को एक नई सुविधा देना जा रही है।
भारतीय रेलवे लगातार अपनी सर्विसेस में सुधार के साथ नए-नए अपडेट कर रही है. इस बीच रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सेवा को शुरू किया है. अब आप ट्रेन में स्टेशन छूटने की चिंता किए बगैर आराम से सो सकते हैं. आपका स्टेशन आने से 20 मिनट पहले रेलवे आपको जगा देगा. इससे आपका स्टेशन भी नहीं छूटेगा और आप आसानी से आराम भी कर पाएंगे. आइए रेलवे की इस खास सुविधा के बारे में बताते हैं.
स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आ जाएगा अलर्ट
इस सेवा का फायदा ट्रेन में कोई भी यात्री उठा सकता है. ये सुविधा यात्रियों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मिलेगी. रेलवे की तरफ से इसके लिए केवल 3 रुपये फीस तय की गई है. अगर आप इस सर्विस को लेते हैं, तो आपके स्टेशन से 20 मिनट पहले आपके फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा. ताकि आप अपने सामान वगैरह को सही से रख लें और स्टेशन आने पर ट्रेन से उतर जाएं.
ऐसे शुरू कर सकते हैं सर्विस
- ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ सेवा को शुरू करने के लिए यात्रियों को IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा.
- कॉल रिसीव होने पर अपनी भाषा का चयन करना होगा.
- डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा.
- इसके बाद यात्री से 10 अंकों का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा.
- पीएनआर दर्ज करने के बाद कंफर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा.
- इस प्रोसेस के बाद सिस्टम पीएनआर नंबर का वेरिफिकेशन कर वेकअप अलर्ट फीड कर देगा.
- इसका यात्री के मोबाइल पर कंफर्मेशन का एसएमएस मिलेगा.
Source – Internet






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
This is why your voice matters so much 😊 in this crowded online space
Thank you for using your platform to spread positivity everywhere
This post perfectly captures what I was feeling
Your work continues to inspire positive change in so many lives worldwide 🚀
Really well done here